{"_id":"aa98cb57a22e321dc8a073d7d2c25b83","slug":"foundation-day-tells-the-bank-plans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर बैंक की योजनाएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर बैंक की योजनाएं बताईं
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक के 150वें स्थापना दिवस पर वित्तीय
विज्ञापन
साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जेपी शर्मा इंटर कालेज में बृहस्पतिवार
को इलाहाबाद बैंक अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके झा ने कहा कि स्वरोजगार के लिए
बैंक के माध्यम से एक सप्ताह से एक माह तक के अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम
संचालित किए जाते हैं।
इसके बाद उन्हें बैंक से ऋण देकर स्वावलंबी बनाने की योजना है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना में खाता खोलने को प्रोत्साहित करते हुए 6 मेधावी छात्रों को 3-3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी।
आरसेटी वरिष्ठ प्रबंधक एचपी वर्मा ने अधिक से अधिक बेरोजगारों को प्रशिक्षण लेकर परिवार के भरण-पोषण की सलाह दी। बताया कि प्रशिक्षण में रहने और भोजन की मुफ्त व्यवस्था की जाती है।
स्थानीय शाखा प्रबंधक शैलेंद्रनाथ सक्सेना ने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह समेत बैंक की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। परामर्शदाता मुमताज खां ने भी बैंक की योजनाएं बताईं।
प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सिंह ने विद्यालय के खाता खोलने में सहयोग का भरोसा दिया। राजेश तिवारी, श्याम मनोहर राव, लल्लन द्विवेदी, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।