{"_id":"60733c7c8ebc3e58fe369bcf","slug":"former-school-marriage-police-bank-banda-news-knp6229402137","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
बदौसा। आर्थिक तंगी और कर्ज अदायगी से परेशान लघु सीमांत 50 वर्षीय किसान ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी दो पुत्रियों की अगले माह शादी तय है। छह माह पूर्व पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी। मृतक पर लगभग एक लाख रुपये केसीसी बैंक कर्ज बताया गया है।
थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा (तुर्रा) गांव के गंगा प्रसाद उर्फ पप्पू ने रविवार को सुबह घर से दूर शांतिधाम स्कूल के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के किसानों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई फूलचंद्र ने बताया कि सुबह बिना बताए घर से चला गया था। वह करीब छह माह से पत्नी सीमा की किडनी बीमारी के चलते मृत्यु के बाद से परेशान था। पत्नी के इलाज में ई-रिक्शा बेच दिया था। उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।
दो पुत्रियों रचना व सीमा की 29 मई को कन्नौज व भरखरी में शादी तय है। घर में तैयारियां चल रही हैं। गंगा प्रसाद की छह बीघा जमीन बंजर है। उसने करीब 10 बीघा खेत बटाई में लेकर बुआई की थी, लेकिन फसल अच्छी नहीं हुई और आर्थिक तंगी हो गई। दूसरी तरफ चार साल पूर्व केसीसी से एक लाख रुपये कर्ज ले रखा था। इसकी अदायगी का भी तनाव था। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
दो दिन से लापता था मृतक
बांदा। केन नदी रेल पुल के नीचे शनिवार की रात मिले शव की शिनाख्त शहर के कांशीराम कालोनी निवासी विष्णु (22) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां कमला और भाई नीरज ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार को सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। मां ने रेल पुल से कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। (संवाद)
---------------
एक ने फांसी लगाई, तीन ने जहर खाया
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में सुखरानी ने शनिवार की रात घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह गृह कलह बताई गई है। उधर, शहर के क्योटरा में गुड़िया, मझीवांसानी (बिसंडा) गांव में जय किशन और बरुआ (कालिंजर) गांव में देव कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
---------------
बगैर मास्क वालों का चालान
खप्टिहा कलां। एसडीएम रामकुमार व सीओ सत्य प्रकाश पुलिस टीम के साथ रविवार को बाजार पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में बिना मास्क वाले लोगों का चालान काटा। माइक लगाकर कोरोना से बचने को खबरदार किया। एसडीएम ने कहा कि रात 9 बजे से कर्फ्यू लगाया गया है। इसका सभी लोग पालन करें। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पैलानी जितेंद्र कुमार व चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश द्विवेदी समेत पुलिस कर्मी शामिल रहे। (संवाद)