फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former MP writes to PM seeking release of fishermen imprisoned in Pakistan jail

Banda News: पाकिस्तान जेल में बंद मछुआरों की रिहाई के लिए पूर्व सांसद ने लिखा पीएम को पत्र

Thu, 29 Jan 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Former MP writes to PM seeking release of fishermen imprisoned in Pakistan jail
बांदा। सपा के राष्ट्रीय नेता और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय मछुआरों को तत्काल रिहा कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने विशेष रूप से बांदा के मछुआरों का उल्लेख किया है, जिन्हें वर्ष 2021 में पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय सीमा से पकड़कर पाकिस्तान ले गई थी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद निषाद ने अपने पत्र में बताया कि बांदा के चकचटगन निवासी सर्वेश पुत्र श्रीराम और कल्यानपुर के जितेंद्र गुजरात के ओखा समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का काम करते थे। इसी प्रकार, चांदबाबू पुत्र बसीर और लक्ष्मण गुजरात के बेरावल समुद्री तट पर मत्स्य आखेट में संलग्न थे। इन सभी को वर्ष 2021 में पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय जल सीमा के पास से पकड़ा और पाकिस्तान ले जाकर वहां की जेल में डाल दिया। वर्तमान में ये सभी मछुआरे पाकिस्तान की लांडी जेल, कराची में बंद हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए मछुआरों के परिजन अत्यधिक परेशान हैं। अपने प्रियजनों के जेल में बंद होने से उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री से इन मछुआरों की पाकिस्तान से रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रयास करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed