{"_id":"616b133e02d8971e20600ae5","slug":"former-chairman-caught-in-fraud-including-wife-banda-news-knp658562733","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन पत्नी सहित धोखाधड़ी में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन पत्नी सहित धोखाधड़ी में फंसे
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका बांदा के पूर्व चेयरमैन व शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गुप्ता के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता के खिलाफ यह रिपोर्ट उनके पिता ने ही दर्ज कराई है। उनकी पत्नी और सालों को भी नामजद किया है।
शहर के पीली कोठी निवासी राजकिशोर गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने अक्तूबर 2014 में अपने पुत्र संजय गुप्ता और राजेश गुप्ता के नाम वसीयतनामा लिख दिया था। संजय ने उसी दिन मुख्तारनामा भी बनवा लिया, जिसमें जमीन बेचने की बात भी शामिल करा ली।
पिता के मुताबिक उन्हें जब यह पता चला तो उन्होंने अगस्त 2021 में वसीयतनामा व मुख्तारनामा उप निबंधक कार्यालय में खारिज करा दिया। इसके बावजूद संजय और उसकी पत्नी साधना जायसवाल व पत्नी के भाई अशोक व सुजीत ने धोखाधड़ी करते हुए पिछले माह 17 सितंबर को साधना जायसवाल के नाम बैनामा करके उसे (पिता को) बेदखल कर दिया। यह अमानत में खयानत और धोखाधड़ी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में संजय गुप्ता, उनकी पत्नी और पत्नी के दोनों भाइयों पर धारा 420, 406, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह कर रहे हैं।