फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   For the second time in a week, the grasshopper team attacked from MP

हफ्ते भर में दूसरी बार एमपी से आए टिड्डी दल का धावा

Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
For the second time in a week, the grasshopper team attacked from MP
खेत में मरी पड़ीं टिड्डियां। - फोटो : BANDA
नरैनी/अतर्रा/बदौसा। गुरुवार को टिड्डी दल ने फिर धावा बोल दिया। सीमावर्ती मध्य प्रदेश से हफ्ते के अंदर टिड्डी दल का यह दूसरा धावा था। नरैनी, अतर्रा और बदौसा के गांवों में किसानों ने थाली, टिन, पटाखे और धुआं करके टिड्डी दल को खदेड़ा। कुछ गांवों में मूंग, अरहर आदि के पौधों को नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में टिड्डियां मारी भी गई हैं।
विज्ञापन

नरैनी संवाद के अनुसार सीमावर्ती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गुरुवार को बेशुमार टिड्डियों का दल घुस आया। करतल, बिल्हरका, रगौली, भटपुरा, पुकारी, बरकोला कलां, रंजीतपुर, नसेनी, गोरेपुरवा, खरौंच आदि गांवों में ग्रामीणों ने इन्हें खदेड़ा। लोधिन पुरवा (बरकोला कला) गांव के बलदाऊ शिवहरे की चार बीघा गन्ना को नुकसान पहुंचाया। खरौंच में किसान विष्णु मिश्रा और राजाभैया की 20 बीघा खेत में बोई मूंग की फसल चट कर दी।
विज्ञापन

अतर्रा संवाद के अनुसार अतर्रा ग्रामीण के मजरे सहित तुर्रा गांव, गौतम पुरवा, उदयपुर, भुसासी, नकटा पुरवा, मुड़वारा, चंदौर में टिड्डी दल अचानक उमड़ पड़ा। भुसासी के किसान अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह, त्रिलोकीनाथ, रामचरित व परमेश्वरी कोरी की धान बेड़ को नुकसान पहुंचाया। एसडीएम जेपी यादव, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी की अलग-अलग टीमों ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। हवा के रुख के साथ टिड्डी दल चित्रकूट की ओर कूच कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदौसा संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के तुर्रा, भूसासी, उदयपुर, बनई गौतमपुर, पौहार में टिड्डी दल का धावा रहा। किसानों ने शोर मचाकर टिड्डी दलों को खदेड़ा। गांव पहुचे अधिकारियों ने दवा का छिड़काव कराकर बड़ी संख्या में टिड्डियों को मार दिया। तुर्रा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रज्जू सिंह ने बताया कि मूंग, उड़द, मक्का की फसलों और बड़े पेड़ों को टिड्डी दल ने चट कर दिया।

मूंग के खेत में मंडराती टिड्डियां।

मूंग के खेत में मंडराती टिड्डियां।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed