फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   For the first time, CM will ask for votes from Bundelis for civic bodies

Banda News: निकायों के लिए पहली बार बुंदेलियों से सीएम मांगेंगे वोट

Mon, 08 May 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
For the first time, CM will ask for votes from Bundelis for civic bodies
बा‘दा। ट्रिपल इंजन सरकार के जुनून और जोश से लबरेज भाजपा निकाय चुनाव में परंपराओं को तोड़ने से भी परहेज नहीं कर रही। शायद पहला मौका होगा कि नगर पालिका और नगर पंचायतों को भाजपा की झोली में डालने के लिए चुनाव प्रचार में प्रदेश का मुखिया मुख्यमंत्री निकल पड़ा हो। भाजपा का यह नया पैंतरा चित्रकूटधाम मंडल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नजर आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रिपल इंजन सरकार का नारा यहां भी बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 9 मई को मंडल मुख्यालय बांदा शहर और धर्मनगरी चित्रकूट में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाएं संबोधित करेंगे। दोनों जिलों के बाशिंदों के लिए यह नया नजारा होगा कि नगर निकायों के चुनाव में मुख्यमंत्री जैसी शख्सियत उनसे वोट मांगे। चित्रकूटधाम मंडल में 8 नगर पालिका परिषद और 15 नगर पंचायत हैं। पिछले 2017 के चुनाव में यहां मात्र दो नगर पालिका परिषदों और 6 नगर पंचायतों में ही भाजपा प्रत्याशी जीत सके थे। लेकिन अबकी भाजपा यह आंकड़ा बदलने पर आमादा नजर आ रही है। शायद इसी रणनीति का हिस्सा है मुख्यमंत्री तक को प्रचार में उतारना। वरना निकाय चुनावों में यहां मुख्यमंत्री की जनसभा की रवायत और मिसाल नहीं रही हैं। मतदान से सिर्फ करीब 38 घंटे पूर्व मुख्यमंत्री योगी मंडल के सिर्फ दो जनपदों बांदा व चित्रकूट में 45 - 45 मिनट की जनसभा करेंगे और ट्रिपल इंजन सरकार का नारा गुंजाएंगे। भाजपा की इस रणनीति से विपक्षी दलों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन पर उनकी जनसभा को लेकर शहर के जीआईसी मैदान पर जिला प्रशासन ने पंडाल समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed