फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   food distribution by corons worriers in banda

कोरोना वॉरियर्स भी जरूरतमंदों की मदद में उतरे

Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
food distribution by corons worriers in banda
निर्धनों को राशन सामग्री सौंपती समाजसेवी। - फोटो : BANDA
बांदा में कोरोना वॉरियर्स संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की इलाज के रूप में सेवा करने के साथ ही लॉकडाउन में आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे परेशान हाल लोगों की मदद भी कर रहे हैं। इसकी बानगी राजकीय मेडिकल कालेज के सर्जन डा. भूपेंद्र सिंह की पत्नी डा. मोनिका सिंह हैं।
विज्ञापन

आशियाना सोशल रिफार्मर एसोसिएशन की प्रबंधक शशि प्रजापति के साथ डा. मोनिका जरूरतमंदों को उनके घर जाकर राशन किट बांट रही हैं। रविवार को शहर के कई इलाकों में वितरण किया। साथ में सज्जन सिंह और राजकुमार आदि भी रहे।
विज्ञापन

उधर, आरएसएस के कार्यकर्ता भी मदद में जुटे हुए हैं। रविवार को संघ कार्यकर्ताओं ने छाबी तालाब इलाके में राशन वितरण किया। विभाग प्रचारक अखंड प्रताप और नगर प्रचारक सक्षम के निर्देशन में स्वयंसेवक जयवर्धन शुक्ल, शशांक शेखर मिश्रा, विवेक, पुष्पेंद्र आदि ने राशन सामग्री बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के निर्देशन में रविवार को कांशीराम कालोनी, परशुराम तालाब, स्टेशन रोड, छावनी, पीली कोठी आदि इलाकों के 250 जरूरतमंदों को पीसीसी सदस्य मुमताज अली के अलीगंज स्थित आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सोनिया राशन किट बांटी गई। अधिवक्ता सफदर अली सहित ओमप्रकाश गुप्ता, सैय्यद अल्तमश, संजय त्रिवेदी, सभासद जुगनू, रामकिशोर मिश्रा, सागिर मंसूर, शमशेर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed