फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Flying saucer shattered by unmistakable target

अचूक निशाने से चकनाचूर हुई उड़ती तश्तरी

Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Flying saucer shattered by unmistakable target
Flying saucer shattered by unmistakable target - फोटो : BANDA
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र की पुलिस शूटिंग रेंज (चांदमारी) गुरुवार को गोलियों से गूंजती रही। निशानेबाजों ने अचूक निशाने का शानदार प्रदर्शन किया। किसी ने टारगेट बोर्ड प्वाइंट को भेदा तो किसी ने उड़ती तश्तरी को निशाना बनाकर चकनाचूर कर दिया। निशानेबाज अपनी यह प्रतिभा शुक्रवार को भी दिखाएंगे।
विज्ञापन

राइफल क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। गिरवां थाने क्षेत्र के पुलिस चांदमारी स्थल पर शुक्रवार को दोपहर डीएम हीरालाल ने एयर पिस्टल और एयर राइफल से निशाना साधकर फायरिंग करते हुए उद्घाटन किया। उन्होंने हवा में उड़ाई गई मिट्टी की तश्तरी को चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन

एयर राइफल से भी टारगेट बोर्ड पर निशाना साधा। कानपुर से आए निशानेबाज दानिश अख्तर ने भी अचूक निशाने से उड़ती तश्तरी को पांच बार गिराया। आगरा के विक्रांत सिंह और बांदा के रोहित जैन ने राइफल शूटिंग से लक्ष्य को भेदा। अंतर्राष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी शूटर आराधना शर्मा ने भी अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन किया। शूटर और डीसीए सचिव वासिफ जमा खां और रामेंद्र शर्मा आदि ने डीएम को मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट किया। समाजसेवी उमाशंकर पांडेय (जखनी) ने खुशी जताई कि वर्ष 2011 के बाद अब शूटिंग प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका श्रेय डीएम को है। नरैनी एसडीएम वंदना श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार अवधेश कुमार सहित महुआ बीडीओ, गिरवां ग्राम प्रधान, व्यापारी नेता मनोज जैन, राजकुमार राज, कलक्ट्रेट संघ अध्यक्ष शस्त्र लिपिक विनोद कुमार, ब्रजमोहन प्रसाद आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का प्रबंधन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद ने किया। संचालन रामेंद्र शर्मा द्वारा किया गया।

उधर, पहले दिन की शूटिंग प्रतियोगिता में बांदा के सलमान और मेरठ के देवेंद्र शर्मा राइफल शूटिंग में आगे चल रहे है। पिस्टल शूटिंग में ध्रुव सेठ और ईक्षा सिंह आगे है। शुक्रवार को भी शूटिंग होगी। समापन हार्पर क्लब में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed