फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fledged Band came out with the procession urn

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा

Tue, 24 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 24 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fledged Band came out with the procession urn
शोभा यात्रा में नाचतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। रामलीला मैदान (महेश्वरी देवी मंदिर) से श्रीराम कथा के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा तुलसी मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस पहुंची। महिलाओं व युवतियों ने मंगल गीत गाए। बलखंडीनाका स्थित तुलसी मंदिर में सुबह शोभायात्रा में सैकड़ों पीतवस्त्र धारी महिलाएं कलश के साथ शामिल हुईं। यात्रा का जगह-जगह स्वागत व फूलों की वर्षा हुई। इसके पहले कथावाचक मुरलीधर महाराज ने कथा-पूजन कराया। दोपहर दो बजे से उन्होंने श्रीराम कथा में शिव भक्ति महात्म्य का प्रसंग सुनाया। बुंदेलखंड कनेक्ट के समन्वयक अरुण निगम ने बताया कि रामकथा में सहयोगी मंडल में अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’, प्रद्युम्न दुबे ‘लालू’, राजेंद्र मिश्रा, नवीन निगम, विनीत, शकील अहमद, अमित सेठ ‘भोलू’, प्रदीप जड़िया, विनीत गुप्ता, सतीश शुक्ला, अरविंद तिवारी, रणवीर सिंह, उदयन शुक्ला, विश्व प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेंद्र द्विवेदी, राजकुमार पांडेय, दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र, अवध बिहारी, शिवमोहन, पवन श्रीवास्तव, कपूर प्रसाद, रमेश गुप्ता, गया प्रसाद, चंद्रमोहन साहू आदि शामिल हैं। इसके पहले सुबह प्रेस वार्ता में कथावाचक मुरलीधर महाराज ने कहा कि यह कथा फलाहारी रामप्यारे दास महाराज के प्रेरणास्रोत से हो रही है। प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाली इस कथा में महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed