{"_id":"5734c7594f1c1bac0d919aaa","slug":"flashing-snginen-were-bunking-inside","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकती संगीनें अंदर से खटारा मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकती संगीनें अंदर से खटारा मिलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 12 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली में संगीन का बारीकी से मुआयना करते अपर एसपी आशुतोष शुक्ल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर कोतवाली की संगीनें ऊपर से चमकती नजर आईं पर अंदर से खटारा मिलीं। इन्हें मुआयने के समय तेल, पानी लगाकर चमका दिया गया था। मालखाने में शराब की दुर्गंध गूंजती मिली। यह सब देख अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने असंतोष जताया।
विज्ञापन
साथ ही चेतावनी दी कि सारी खामियां शीघ्र दुरुस्त कर ली जाएं। 15 दिन बाद वह फिर मुआयना करेंगे। बृहस्पतिवार को सुबह अपर एसपी ने कोतवाली का छमाही मुआयना किया। कार्यालय के अभिलेख रजिस्टर आदि देखे। हर रजिस्टर अधूरा मिला। लंबे अरसे से रखे मुकदमा सामानों का निस्तारण करने को कहा। जिन वाहनों के मुकदमें निपट गए हैं। उन्हेें उनके मालिकों को वापस करने के निर्देश दिए। मुआयना सुबह 10 से 3 बजे तक चला। अपर एसपी ने पाया कि वर्ष 2011 से हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग नहीं हुई।
विज्ञापन