फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five years of 'Chance' made 'honorables' rich

पांच साल के ‘चांस’ ने ‘माननीयों’ को कर दिया मालामाल

Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five years of 'Chance' made 'honorables' rich
Five years of 'Chance' made 'honorables' rich - फोटो : BANDA
बांदा। जनसेवा का ‘मेवा’ खाकर ‘मालामाल’ हो गए ‘माननीय’ फिर वोट के लिए हाथ फैलाए नजर आ रहे हैं। एक बार पांच साल के लिए माननीय बनने के मिल चुके ‘चांस’ ने इनकी चांदी कर दी। अब फिर चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। अपने खजाने की पोल इन माननीयों ने निर्वाचन आयोग के समक्ष खुद ही खोली है।
विज्ञापन

नामांकन पत्र के साथ संपत्ति और हैसियत का चिट्ठा पेश किया है। पिछला चुनाव लड़ चुके कई माननीय पांच साल में अपनी संपत्ति दो से आठ गुना तक बढ़ा ली है। दो विधायक और दो पूर्व विधायक इस चुनाव में प्रमुख दलों के प्रत्याशी हैं। प्रस्तुत है कुछ प्रमुख प्रत्याशियों की संपत्ति बढ़ाने वाली रिपोर्ट -
विज्ञापन

प्रकाश द्विवेदी : भाजपा विधायक एवं बांदा सदर से प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में नामांकन पत्र में दर्शाई गई अचल (भूमि/मकान) संपत्ति 1,84,10,565 रुपये थी। अबकी यह लगभग 10 करोड़ की हो गई है। 8,15,89,435 रुपये (80 फीसदी) की वृद्धि हुई है। अलबत्ता चल संपत्ति में कमी आई है। पिछले चुनाव में यह 7,35,86,663 रुपये थी। अबकी घटकर 5,97,81,358 रह गई है। 23 फीसदी की कमी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजुला सिंह : पूर्व मंत्री स्व. विवेक कुमार सिंह की पत्नी और बांदा सदर सीट से सपा की प्रत्याशी हैं। 2017 का विधानसभा चुनाव विवेक सिंह लड़े थे। तब उनकी घोषित संपत्ति में भूमि/मकान 5.83 करोड़ के बताए गए थे। अबकी मंजुला सिंह द्वारा दर्शाई गई इस संपत्ति की कीमत मात्र 1.75 करोड़ है। यानी 4.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कम हुई है। दूसरी तरफ चल संपत्ति में इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में विवेक सिंह ने 24,78,500 रुपये की चल संपत्ति दर्शाई थी। अबकी मंजुला ने 53,17,296 रुपये की संपत्ति घोषित की है। यानी पांच वर्ष में 53 फीसदी का इजाफा हुआ है।
बृजेश कुमार प्रजापति : तिंदवारी क्षेत्र से मौजूदा विधायक और इसी क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी हैं। पांच साल में बृजेश ने अपनी चल संपत्ति में 76 और अचल में करीब 50 फीसदी का इजाफा किया है। वर्ष 2017 में बृजेश के पास 12,65,700 रुपये की चल संपत्तियां थीं। अबकी यह बढ़कर 53,99,920 रुपये की हो गईं हैं। पांच साल में 41,34,220 रुपये की संपत्तियां बढ़ी हैं। भूमि/मकान अचल संपत्ति में दोगुना इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में ये 50 लाख रुपये के बताए गए थे। अबकी इनकी कीमत 1.01 करोड़ रुपये दर्शाई गई है।
विशंभर सिंह यादव : सपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में बबेरू सीट से सपा प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में विशंभर सिंह यादव के पास 63,00,726 रुपये की चल संपत्ति थी। अबकी नामांकन पत्र में 87,55,093 रुपये की चल संपत्ति बताई है। यानी पांच साल में 24,54,367 रुपये (28 फीसदी) की वृद्धि हुई है। इसी तरह पिछले चुनाव में अचल संपत्ति की कीमत 95,49,500 रुपये दर्शाई गई थी। अबकी यह 1,49,59,400 रुपये हो गई है। 54,09,900 रुपये (36 फीसदी) का इजाफा हुआ है।
अजय पटेल : बबेरू सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। अजय पटेल वर्ष 2012 में भाजपा से बबेरू सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे। उसके बाद अबकी फिर भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान बीते करीब एक दशक में अजट पटेल की अचल संपत्ति ने काफी उछाल मारी। वर्ष 2012 में अचल संपत्ति (भूमि/मकान आदि) शून्य दर्शाई गई थी। अबकी यह तीन करोड़ 10 लाख रुपये की बताई गई है। इसी तरह चल संपत्ति में भी करीब 59 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2012 में चल संपत्ति की कीमत 5,89,226 रुपये थी। अब यह 14 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
जीसी दिनकर : पूर्व मंत्री और नरैनी सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 का चुनाव भी इसी सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था। वर्ष 2017 के चुनाव से लेकर अब तक श्री दिनकर की चल संपत्ति में 47 और अचल संपत्ति में करीब 80 फीसदी (पांच गुना) की वृद्धि हुई है। 2017 में चल संपत्ति 16,54,703 रुपये की थी। अबकी यह 31,74,647 रुपये हो गई है। अचल संपत्ति एक करोड़ 20 लाख से बढ़कर छह करोड़ 20 लाख पहुंच गई है।
लग्जरी वाहनों और वेश कीमती असलहों और जेवर के शौकीन लगभग सभी प्रत्याशी हैं। बांदा सदर से विधायक/प्रत्याशी प्रकाशचंद्र द्विवेदी के पास राइफल और रिवाल्वर है। लगभग 3.40 लाख के सोने-चांदी के जेवर हैं। एक करोड़ 90 लाख से अधिक कीमत के वाहन हैं। सपा प्रत्याशी मंजुला सिंह के पास इनोवा क्रिस्टा कार (21 लाख) और करीब 21 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर हैं।
तिंदवारी विधायक/सपा प्रत्याशी बृजेश कुमार प्रजापति पिस्टल और राइफल के लाइसेंसधारक हैं। उनके पास करीब नौ लाख रुपये सोने-चांदी के जेवर हैं। खास बात यह है कि विधायक के पास अपने खुद का कोई वाहन नहीं है। नरैनी सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी और पूर्व में विधायक व मंत्री रह चुके गयाचरन दिनकर के पास इनोवा कार (19.50 लाख) और एक एनपी बोर राइफल (एक लाख), एक रिवाल्वर (65 हजार रुपये) और सोने की चेन (1.18 लाख) बताई गई है।

बबेरू से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल टवेरा कार (तीन लाख) और लगभग तीन लाख कीमत के जेवरात के मालिक हैं। बबेरू क्षेत्र से सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव के पास रिवाल्वर और राइफल (कीमत तीन लाख) और दो लाख के जेवर हैं। पूर्व विधायक ने अपना खुद का कोई वाहन नहीं बताया है।

Five years of 'Chance' made 'honorables' rich

Five years of 'Chance' made 'honorables' rich- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed