{"_id":"60f852bb8ebc3e6d7868cdc0","slug":"five-people-offered-prayers-in-mosques-praying-for-peace-banda-news-knp641581556","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में पांच लोगों ने अदा की नमाज, अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में पांच लोगों ने अदा की नमाज, अमन चैन की दुआ
विज्ञापन
Five people offered prayers in mosques, praying for peace
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोविड-19 गाइडलाइन की पाबंदियों के बीच बकरीद का पर्व सादगी से मनाया गया। यह दूसरा वर्ष था, जब ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा नहीं की जा सकी। इधर, इस वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा नमाज के लिए 50 लोगों तक की अनुमति के बाद जिला प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर मस्जिदों में मात्र पांच लोगों को ही नमाज अदायगी का प्रतिबंध लगा दिया गया।
इसे लेकर नमाजियों और मुस्लिम वर्ग में असंतोष भी रहा। फिर भी प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मुस्लिम वर्ग ने मस्जिदों में सीमित संख्या में सुबह नमाज अदा की। अधिकांश लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की। नमाजों में देश की सलामती, तरक्की और कोरोना महामारी से निजात की दुआएं की गईं।
बुधवार को सुबह से ही पुलिस बांदा मुख्यालय समेत पूरे जिले में सक्रिय रही। मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष पुलिस तैनात की गई थी। यहां लोगों को आने-जाने से रोका-टोका गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन खुद भी निकले और कई मस्जिदों में निरीक्षण किया। डीएम आनंद कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शहर में भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
जिले में कहीं भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उधर, नमाज के बाद परंपरागत जानवरों की कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। यह तीन दिन तक चलेगा। गाइड लाइन के अनुसार कुर्बानियां बंद स्थलों पर ही की गई। शहर काजी मौलाना अकील मियां, ईदगाह जामा मस्जिद मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमां, शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन, डीसीए सचिव वासिफ जमां इत्यादि ने सौहार्द और शांति के साथ बकरीद संपन्न होने पर खुशी जताई। साथ ही लोगों से अपील की है कि अगले दो दिनों तक होने वाली कुर्बानियों में गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखें। कोई भी ऐसी गतिविधि अमल में न लाएं जिससे किसी को भी असुविधा या परेशानी हो। सौहार्द की विरासत बरकरार रखें।
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, सपा नेता विद्या सागर तिवारी, अशोक सिंह गौर, अशोक श्रीवास, मुलायम यादव, शकील अंसारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सपा नेता देवराज गुप्ता, व्यापारी नेता मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, संजय निगम अकेला, अमित सेठ भोलू, सपा नेता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता अशोक दीक्षित आदि ने मुस्लिम भाइयों को उनके घरों पर जाकर शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी।

Five people offered prayers in mosques, praying for peace- फोटो : BANDA