{"_id":"65c538a0fac3dd46620a38d4","slug":"five-people-including-couple-attacked-with-ax-banda-news-c-212-1-sknp1006-106887-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दंपती समेत पांच लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दंपती समेत पांच लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
बांदा। बोलेरो गाड़ी घर के सामने से निकालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दंपती समेत पांच लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में सभी गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी विजयपाल उर्फ लल्लू (48) शटरिंग का काम करता है। वह कीरथपुर गांव में अपने व्यवहारी रामप्रकाश (38) से पैसा लेने गया था। पैसा देने के लिए रामप्रकाश उसे बाइक में बैठाकर अपने घर ले जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के हीरामणि, देवीदीन, छुट्टन व देवराज ने नशे में उन्हें रोककर अभद्रता की और कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों लहूलुहान हो गए।
चीख पुकार सुनकर रामप्रकाश के पिता श्यामलाल (65), पत्नी कमलेश कुमारी (35) व बहन बेड़ी जलालपुर निवासी ममता (27) बचाने के लिए आईं तो उन्हें भी हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। घायल रामप्रकाश ने बताया कि उनके पास बोलेरो गाड़ी है। चार दिन पहले हीरामणि ने दरवाजे से बोलेरो निकालने का विरोध किया था। इस पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई थी। इसी खुन्नस को लेकर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला किया है। घायल रामप्रकाश की तहरीर पर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।