फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five lakh voters suspected in Bundelkhand

Banda News: बुंदेलखंड में पांच लाख मतदाता संदिग्ध

Sun, 16 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five lakh voters suspected in Bundelkhand
बांदा। बुंदेलखंड में पांच लाख से अधिक संदिग्ध वोटर चिह्नित किए गए हैं। बीएलओ इनके घर पहुंचे तो ताले बंद मिले। गणना प्रपत्र लेने वाला भी कोई नहीं है। ऐसे में इनका सत्यापन नहीं हो पा रहा है कि ये असली हैं या नकली। इनके मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया तो ज्यादातर नंबर बंद या गलत मिले।
विज्ञापन




फर्जी वोटरों की छंटनी के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) शुरू किया है। सत्यापन, वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर किया जा रहा है। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर 2003 की मतदाता सूची से जनवरी 2025 की मतदाता सूची से नामों का मिलान कर रहे हैं। जिन वोटरों के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनसे आयोग से सुझाए गए 13 विकल्पों में एक आईडी प्रूफ लिए जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मतदाताओं को आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए दो पन्नों का गणना प्रपत्र भी भरना होगा। इसमें आयोग ने मतदाताओं से विभिन्न जानकारियां मांगी है। इसमें मतदाता की एक पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी। यह कार्य बीएलओ के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------



बुंदेलखंड में चिह्नित संदिग्ध मतदाता



जनपद वोटर संदिग्ध



बांदा 1349521 80480



महोबा 315264 46880

चित्रकूट 738948 66880

हमीरपुर 689559 41136
जालौन 1166225 150796


-----------------------------------------

योग- 4259517 386172

-----------------------------------------



गणना प्रपत्र में देनी होंगी ये जानकारी



वर्ष 2003 के तहत निर्वाचन का नाम, ईपीआईसी संख्या (यदि उपलब्ध हो) संबंधित का नाम, जिला, राज्य, विधानसभा क्षेत्र का नाम व संख्या, भाग संख्या, क्रमांक संख्या। एक पासपोर्ट फोटो।


--------



तेजी से चल रहा है एसआईआर सर्वे


एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सर्वे व गणना प्रपत्र भरवाने का काम तेजी से चल रहा है। बुंदेलखंड में छह हजार से अधिक बीएलओ इस काम में लगे हैं। प्रतिदिन समीक्षा हो रही है। बांदा में 50, महोबा में 60, हमीरपुर में 42, चित्रकूट में 70 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। गणना प्रपत्र भी पहुंचा दिए गए हैं। इन्हें एकत्र करने का काम किया जाना है।

------



वर्जन

जिन घरों में ताले बंद मिले हैं और सत्यापन नहीं हुआ है उन्हें डुप्लीकेट या फर्जी वोटर नहीं बल्कि संदिग्ध कह सकते हैं। उनके सत्यापन का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उनसे बीएलओ संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। सत्यापन व गणना प्रपत्र का काम पूरा होने के बाद ही नकली व असली वोटर की पहचान हो पाएगी।

अजीत कुमार, मंडलायुक्त

चित्रकूटधाम मंडल, बांदा



---------



खराब ईवीएम भेजी लखनऊ



बांदा। प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक खराब ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचाया है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि इस समय वैसे भी ईवीएम को लेकर बड़ा हो हल्ला है। इसलिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीन भेजी गई है। प्रतिनिधियों को मशीन का नंबर भी नोट कराया गया है, ताकि वापसी पर इसका मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed