फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five candidates including JDU withdrew their nomination papers, 10 candidates are in the election fray

Banda News: जदयू समेत पांच उम्मीदवारों ने वापस लिए पर्चे, चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी

Sat, 07 Dec 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five candidates including JDU withdrew their nomination papers, 10 candidates are in the election fray
बबेरू। नगर पंचायत अध्यक्ष की खाली सीट को भरने के लिए उप चुनाव कराए जा रहे हैं। उप चुनाव में सत्ता पक्ष समेत सपा व कांग्रेस पार्टी समेत 16 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान पांच उम्मीदवारों ने पर्चे वापस ले लिए। अब 10 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

पांच उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशी बचे हैं। जनता दल यूनाइटेड के शिवप्रकाश मलिक, दुर्गेश सिंह, रवींद्र गोल्डन, अरुणेश गुप्ता, अवधेश दिनकर ने पर्चा वापस लिया। जांच के दौरान संतोष वर्मा का पर्चा खारिज हुआ था। नाम वापसी के साथ ही चुनाव निशान भी प्रत्याशियों को आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव निशान आवंटन के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पंचायत के उप चुनाव में विजय हासिल करने को आतुर सत्ता पक्ष के प्रत्याशी विवेकानंद और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसुदेइया ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के आरओ राजेश कुमार व एआरओ सुधीर कुमार, ललित सिंह ने बताया कि चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed