फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fish caught in the quagmire of the canal filled stomach

नहर के दलदल में मछली पकड़कर भर रहे पेट

Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 30 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fish caught in the quagmire of the canal filled stomach
नहर के दलदल में मछली पकड़ कर पेट भरने का जुगाड़ करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। नोटबंदी से छिन गई मजदूरी के बाद ग्रामीण और मजदूरों को रोटी के लाले पड़ रहे हैं। परेशानहाल मजदूर पेट भरने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ और उपाए अपना रहे हैं। ऐसे ही उदाहरण में नहर का पानी बंद होने के बाद दलदल में फंसी छोटी मछलियां तलाशकर उनका शिकार किया जा रहा है। इन्हीं से पेट भर रहा है।

विज्ञापन


नोटबंदी ने बेरोजगारी को बेहद बढ़ा दिया है। दिहाड़ी मजदूरों पर भी नोटबंदी का कहर टूटा है। उन्हें काम धंधा नहीं मिला रहा। एक-दो दिन किसी तरह गुजर गए पर अब इन्हीं हालात में
विज्ञापन

20 दिन बीत गए हैं। मजबूर मजदूरों ने मजदूरी मिलने की आस छोड़कर पेट भरने के लिए दूसरे रास्ते अपना लिए हैं। इन्हीं में एक मछली का शिकार है। शहर सीमा से चंद किलोमीटर दूरी पर स्थित पल्हरी गांव के पास केन मुख्य नहर है। हाल ही में नहर का पानी सिंचाई विभाग ने बंद कर दिया है। इसकी तलहटी पर ही पानी बचा है। पुरवा के मजदूरों और ग्रामीणों ने बचे-खुचे पानी को बांधकर पूरी तरह रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर की तलहटी पर दलदल में फंसी छोटी मछलियां तलाश कर पकड़ना शुरू कर दिया है। रोजाना सुबह से यह ग्रामीण दलदल में कूद पड़ते हैं। इनमें बच्चे और बालिकाएं भी होते हैं। दलदल में हाथ धंसाकर अंदर फंसी मछलियां निकालकर उन्हें झोले में जमा कर रहे हैं। यही शाम को उनके घर की हंडिया गर्म करती हैं।

दलदल में लथपथ होकर मछली पकड़ रहे कल्लू ने बताया कि ज्यादा मछली हाथ लग गईं तो अपने खाने के अलावा अतिरिक्त मछलियाें को बेंच देने हैं। इससे कुछ पैसे मिल जाते हैं। बताया कि नोटबंदी लागू होने के बाद मजदूरी के लाले पड़ गए हैं। कई दिन शहर में जाकर काम तलाशते रहे पर मजदूरी नहीं मिली। ऐसे में पेट की आग बुझाने के लिए दलदल से मछली निकालकर काम चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed