{"_id":"5f11edcf8ebc3e6370376a80","slug":"first-death-from-corona-ranked-38-and-met-banda-news-knp5717763187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पहली मौत, 38 संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पहली मौत, 38 संक्रमित और मिले
विज्ञापन
ॉटस्पॉट इलाकों का भ्रमण करते डीआईजी दीपक कुमार। साथ में डीएम, एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना अब जनपद में कहर का रूप ले रहा है। इससे मौतें भी शुरू हो गई हैं। अतर्रा निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। यहां कोरोना से यह पहली मौत है।
उधर, शुक्रवार को एक मुश्त 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो बालिकाएं और 18 महिलाएं हैं। दो अस्पताल कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। यह सभी संक्रमित बांदा शहर के खाईंपार, अलीगंज व स्वराज कालोनी और अतर्रा नगर के हैं। इन इलाकों को तत्काल कंटेनमेंट जोन घोषित कर प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमितों का ताजा आंकड़ा 138 हो गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 86 हो गई है।
जुलाई माह में यहां कोरोना के तेवर तीखे हैं। रोजाना नए मरीज उजागर हो रहे हैं। दो दिन पूर्व एक मुश्त 15 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को फिर 38 नए मरीज पाए गए हैं। इन सभी को मेडिकल कालेज आइसोलेशन वार्ड भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
खाईंपार, अलीगंज और स्वराज कालोनी तथा अतर्रा नगर को तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अतर्रा में शुक्रवार 9 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। उधर, शुक्रवार को दोपहर डीआईजी दीपक कुमार, डीएम अमित सिंह बंसल, एसपी डा.एसएस मीणा ने इन क्षेत्रों का भ्रमण किया। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीओ आलोक मिश्र व इंसपेक्टर दिनेश सिंह भी थे।
ताजा पॉजिटिव केसों में अलीगंज की सात संक्रमितों में एक 8 वर्ष की बालिका भी है। खाईंपार के संक्रमितों में एक 9 वर्षीय बालिका और 6 महिलाएं हैं। स्वराज कालोनी के दो और पॉजिटिव मिले हैं। यहां के एक दंपति पहले संक्रमित पाए जा चुके हैं।
इनके अलावा भवानीगंज (अतर्रा) का 24 वर्षीय युवक समेत 9 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी मरीजों की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की। इनके अलावा हमीरपुर जनपद के नायक पुरवा का 40 वर्षीय पुरुष और मुस्करा कस्बे का 72 वर्षीय व्यक्ति तथा महोबा के जैतपुर की एक 42 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। इन सभी का नमूना जांच के लिए बांदा से ही भेजा गया था।