फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First Ashra Rukhsat with tenth iftar

दसवें इफ्तार के साथ पहला अशरा रुखसत

Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
First Ashra Rukhsat with tenth iftar
बांदा : रमजान में दुआ करती नन्ही जैनब फात्मा। - फोटो : BANDA
बांदा। माहे रमजान का एक हिस्सा (अशरा) पूरा हो गया। सोमवार को 10वें रोजे को रोजेदारों ने पहले अशरे के आखिरी रोजे का इफ्तार दुआ के साथ किया। अब मंगलवार से 11वें रोजे से दूसरा अशरा (10 दिन) शुरू होगा। यह अशरा मगफिरत (गुनाहों की माफी) का होता है। रमजान में कुल तीन अशरे होते हैं।
विज्ञापन

अशरा अरबी का 10 नंबर होता है। रमजान के तीस दिनों को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा पहले रोजे से 10वें रोजे तक होता है। इसे रहमत का अशरा कहा जाता है। रोजेदार रोजा और इबादतों से परवरदिगार की रहमत हासिल करता है। दूसरा अशरा 11वें से 20वें रोजे तक होता है। इस मगफिरत का अशरा कहते हैं।
विज्ञापन

इन 10 दिनों में रोजेदार अपने गुनाहों की माफी की दुआ करता है। आखिरी अशरा 21वें रोजे से 29वें या 30वें रोजे तक होता है। यह अशरा जहन्नम (नर्क) से निजात की दुआ का होता है। तीनों अशरों में सबसे महत्वपूर्ण आखिरी अशरा माना जाता है। इसी अशरे में वो तीन रातें हैं जिन्हें लैलतुल कद्र कहते हैं। ये रातें बेहद अहम होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन कहते हैं कि रमजान माह नेकियों का महीना है। दिन-रात रोजा, नमाज, तिलावत, इबादत में बिताना ही इस माह का हक अदा करना है। उन्होंने कहा कि इस महीने में अन्य महीनों के मुकाबले दुआएं ज्यादा कुबूल होती है। हमें अपनी दुआओं में मुल्क की तरक्की, सलामती और इस साल खासकर कोरोना वबा (महामारी) से निजात की जमकर दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed