{"_id":"603144c08ebc3ee913795c25","slug":"first-aid-student-university-doctor-collage-banda-news-knp6131050146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस छात्राओं ने जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस छात्राओं ने जागरूक किया
विज्ञापन
एनएसएस छात्राओं ने जागरूक किया
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, ज्योति मिश्रा, डॉ. अंकिता तिवारी के निर्देशन में शनिवार को कई मोहल्लों में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति मोहल्लेवासियों को टिप्स दिए। दूसरे सत्र में गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता की जानकारी दी। शिविर में डॉ. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------
छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण
बांदा। खानकाह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। महिला संदर्भदाता नेहा दुर्रानी ने पाक्सो एक्ट और महिला अपराध संबंधी अन्य कानूनों की जानकारी दी। महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइनों के नंबर बताए। निबंध व पोस्टर के जरिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम, परवेज आगा, नूरजहां, जमीर अहमद, कृष्णकांत पांडेय, मोहम्मद बाकर शाहिद वली, तारिक मंसूर, अजीत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------------
आज आएंगे राज्य मंत्री
बांदा। प्रदेश के लोकनिर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित क्षेत्रीय किसान मेला में आएंगे। शाम चार बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
------------------
मिलजुल कर काम करने की अपील
बांदा। नगर पालिका सभागार में शनिवार को वार्ड सदस्यों व द्रुत कार्य बल के जवानों के साथ सद्भाव बैठक की गई। अध्यक्ष मोहन साहू ने सदस्यों से उनके वार्डों से संबंधित समस्याएं सुनीं। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी के साथ आपसी सहयोग व मिलजुलकर काम करने पर जोर दिया। बैठक में निरीक्षक ब्रजेश कुमार राय, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, निर्मल सिंह, हवलदार राजकरन, अनुज कुमार राय, शिवकुमार यादव समेत वार्ड सदस्य रज्जाक, माया राम, लल्लू खां, युसूफ, वीरेंद्र सक्सेना, रामबाबू सेन, मौला बक्स, आदर्श त्रिपाठी, कुश शुक्ला, प्रधान लिपिक संजीत कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)