फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire victims came forward in defense of the party

अग्नि पीड़ितों की पैरवी में आगे आई भाजपा

Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 02 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire victims came forward in defense of the party
डीएम को ज्ञापन देते भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह और पूर्व अध्यक्ष बाल मुकुंद समेत अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अग्निकांडों से घर-गृहस्थी गंवा बैठे लोगों की पैरवी में भाजपा आगे आई है। भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर अग्नि पीड़ितों की मदद के लिए कई मांगों का ज्ञापन दिया। डीएम योगेश कुमार ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। घर गृहस्थी राख होने से सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। भाजपा नेताओं ने डीएम को दिए ज्ञापन मेें आग पीड़ितों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से तत्काल राशन और आवास तथा पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। मवेशियों के लिए भूसा और नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बालमुुकुंद शुक्ल व जगराम सिंह, बलराम सिंह कछवाह, अजित प्रकाश गुप्ता, राजर्षि शुक्ला, प्रद्युम्न नरेश आजाद, प्रभाकर अवस्थी, अशोक त्रिपाठी जीतू, संतोष कुमार गुप्त, उमेश मिश्र, रामहित सिंह निषाद, कमलेश अवस्थी, प्रेम नारायण, राज नारायण द्विवेदी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed