{"_id":"69711be114956bf5cc08e17a","slug":"fire-in-tenants-room-cash-and-goods-destroyed-banda-news-c-212-1-bnd1007-139462-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किरायेदार के कमरे में आग, नकदी व सामान जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किरायेदार के कमरे में आग, नकदी व सामान जलकर नष्ट
विज्ञापन
फोटो - 10 आग लगने से जलकर नष्ट हुआ सामान। संवाद
कस्बे के कुशवाहा कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। कस्बे के कुशवाहा कॉलोनी में बुधवार सुबह एक किरायेदार के कमरे में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 25 हजार की नगदी के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
पवैया गांव निवासी पंचायत सचिव घनश्याम सिंह, कुशवाहा कॉलोनी में मकान मालिक भोलादीन कुशवाहा के घर में किराए पर रहते हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे घनश्याम सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव गए हुए थे। इसी दौरान उनके कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। मकान मालिक भोलादीन की पत्नी ने आग की लपटें देखकर पड़ोसियों को सूचित किया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पड़ोस में लगे समरसेबल पंप की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
किरायेदार घनश्याम सिंह ने बताया कि आग से उनका कूलर, फ्रिज, टीवी, लैपटॉप, राशन सामग्री, जेवरात और करीब 25 हजार रुपये की नगदी सहित पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया था, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।