फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire broke out in a clothes shop, brother and sister got burnt

Banda News: कपड़े की दुकान में लगी आग, भाई-बहन झुलसे

Tue, 09 Apr 2024 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a clothes shop, brother and sister got burnt
बांदा। शार्ट सर्किट से सोमवार की दोपहर को कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग बुझाने में भाई-बहन झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदौसा कस्बा निवासी 26 वर्षीय सोहन पुत्र रामकुमार कस्बे में ही कपड़े की दुकान किए हुए है। सोमवार की दोपहर को अचानक शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लग गई। आग ने कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। सोहन ने दमकल को सूचना दी और इलाकाई लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंची दमकल ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े जल गए। आग बुझाने के दौरान दुकानदार सोहन समेत उसकी बहन 35 वर्षीय सुनीता पत्नी सत्यम आग से झुलस गई। सोहन ने बताया कि अग्निकांड में तीन लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed