{"_id":"6a2da20c82f9af291509176d","slug":"fir-registered-for-harassing-a-young-woman-by-sending-obscene-messages-and-videos-banda-news-c-212-1-bnd1018-148225-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर युवती को किया परेशान करने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अश्लील संदेश और वीडियो भेजकर युवती को किया परेशान करने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बांदा। शहर के शांति नगर मोहल्ले की एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
शांति नगर निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 22 अप्रैल से उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लगातार अश्लील संदेश, फोटो और वीडियो भेजे जा रहे हैं। आरोप है कि जब उसने संदेश भेजने वाले व्यक्ति की पहचान जानने का प्रयास किया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि 22 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच कई बार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक सामग्री भेजी गई, जिससे उसकी गरिमा और निजता को ठेस पहुंची है। उसने आरोप लगाया कि इस हरकत से उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की साइबर जांच कर संबंधित मोबाइल नंबर धारक की पहचान कराने तथा आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच साइबर टीम कराई जा रही है।