फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR registered against doctor for amputating girl's leg

Banda News: बच्ची का पैर काटने के मामले में डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against doctor for amputating girl's leg
बांदा। एक पांच वर्षीय बच्ची के गलत इलाज के कारण पैर काटने के मामले में मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर विनीत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पडुई गांव की मानवी 23 दिसंबर 2025 को छत से गिरने के बाद घायल हो गई थी। जिससे उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हड्डी रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विनीत सिंह ने उसका इलाज किया। कुछ दिनों बाद बच्ची का पैर काम करना बंद कर दिया, तो परिजनों को बताया गया कि प्लास्टर ज्यादा कसकर बांधा गया था, जिससे नसें खराब हो गईं। बच्ची को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। इसके बाद उसे ओएमआई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां संक्रमण फैलने के कारण डॉक्टरों को बच्ची का पैर काटना पड़ा। पीड़ित पिता अनिल कुमार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराई, जिसमें विनीत सिंह की लापरवाही सामने आई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पिता की तहरीर पर विनीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विनीत सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और जांच रिपोर्ट भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed