फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fines on six, FIR of two consumers

छह पर जुर्माना, दो उपभोक्ताओं की एफआईआर

Mon, 20 May 2019 11:08 PM IST
ASIF ASIF बांदा
बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 20 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fines on six, FIR of two consumers
electric meter
बिजली चोरी, कम लोड, पुराने मकैनिकल मीटर वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पावर कारपोरेशन ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। सोमवार को शहर के दो उपभोक्ताओं की एफआईआर हुई और पांच के मीटर बदले गए। छह उपभोक्ताओं का ओवरलोडिंग में जुर्माना किया गया।
विज्ञापन



उप खंड अधिकारी (बांदा नगर) कुमार सौरभ झा ने बताया कि शहर में टीमें बनाकर चेकिंग चल रही है। स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग पाए जाने पर हुुकुमचंद्र पुत्र फूलचंद्र (रामलीला मैदान), दिनेश कुमार सिंह (डिग्गी चौराहा), अब्दुल मजीद पुत्र अब्दुल हमीद (छावनी), रमेशचंद्र पुत्र रघुवर दयाल, रामदास सिंह पुत्र बाबूराम सिंह और रमेशचंद्रा (पदमाकर चौराहा) पर ओवरलोडिंग में जुर्माना किया गया।
विज्ञापन



पुराने काले मैकेनिकल मीटर लगे पाए जाने पर नाथू पुत्र सादीलाल व कृष्णा देवी पत्नी गुलजारी लाल (लोधाकुआं), कलमतिया (छाबी तालाब), होरीलाल पुत्र सुरजा (बलखंडीनाका), मैनाज बेगम पत्नी इसरार खां (खाईपार) के पुराने मीटर हटाकर इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा नाजिर अली पुत्र राशिद अली और नासिर अली पुत्र नवाब बक्श (अलीगंज) को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उपखंड अधिकारी ने कहा है कि उपभोक्ता अपने कनेक्शन का वास्तविक लोड खुद बढ़वा लें। बिलिंग सही करा लें। चेकिंग में पकड़े जाने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed