{"_id":"65e36cc86e918c06d401b017","slug":"fine-of-rs-35-thousand-for-getting-miss-brand-pan-masala-banda-news-c-212-1-sknp1008-107711-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मिस ब्रांड पान मसाला मिलने पर 35 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मिस ब्रांड पान मसाला मिलने पर 35 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
बांदा। एडीएम कोर्ट ने मिस ब्रांड राजश्री पान मसाला विक्रेता, डीलर और कंपनी पर 35 हजार का जुर्माना किया गया है। उधर, एक अन्य मामले में पनीर में फैट कम होने पर 15 हजार का जुर्माना किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल को निरीक्षण के दौरान 21 नवंबर 2022 को शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी चौराहा स्थित आकाश की शुभ घड़ी इंटरप्राइजेज में मिस ब्रांडेड राजश्री पान मसाला पाया गया। इस पर विभाग ने विक्रेता, डीलर और कंपनी के विरुद्ध एडीएम कोर्ट में केस दर्ज कराई। एसडीएम राजेश कुमार ने प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर पान मसाला में मिस ब्रांडेड का आरोप सिद्ध होने पर विक्रेता पर पांच हजार, डीलर पर 10 हजार व कंपनी पर 20 हजार का जुर्माना किया है।
उधर, 21 फरवरी 2022 को सचल दल ने बदौसा के दुबरिया निवासी जय कृष्ण डेरी के यहां से पनीर का नमूना लिया था। प्रयोगशाला से फैट कम होने की रिपोर्ट आने पर केस एडीएम कोर्ट में दर्ज कराया गया। एडीएम ने सुनवाई के बाद संचालक संजय कुमार पर पनीर में फैट की मात्रा कम होने पर 15 हजार का जुर्माना किया है। एडीएम ने अपने आपने आदेशों में कहा कि जुर्माने की राशि एक माह के अंदर अदा की जाएगी।