{"_id":"68e4265a1ac81120920ccfbb","slug":"fertilizer-crisis-farmers-lined-up-since-night-tokens-not-distributed-till-9-in-the-morning-banda-news-c-212-1-bnd1007-134347-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खाद का संकट... रात से लाइन में लगे किसान, सुबह नौ बजे टक नहीं बंटे टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खाद का संकट... रात से लाइन में लगे किसान, सुबह नौ बजे टक नहीं बंटे टोकन
Tue, 07 Oct 2025 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 12 मंडी में खाद के लिए जुटी किसानों की भीड़। संवाद
बांदा। खाद का संकट बरकरार है। अभी तक यूरिया के लिए मारामारी मची हुई थी। अब रबी फसल के लिए किसान डीएपी के लिए परेशान हैं। सहकारी समितियों में किसान की लंबी लाइन लग रही हैं, लेकिन मांग के अनुरूप उन्हें खाद नहीं मिलती। सोमवार को मुख्यालय के मंडी समिति में करीब पांच हजार किसान खाद के लिए लाइन लगाए खड़े रहे। किसानों का आरोप है कि समिति संचालकों की लापरवाही से उनको खाद नहीं मिल पा रही। केवल जानने वालों को ही टोकन दिए जाते है, शेष को बैरंग वापस लौटा दिया जाता है।
रबी फसल की बोआई शुरु हो गई है। खेतों में तिलहनी व दलहनी फसलों के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता है, लेकिन उन्हें मिल नहीं रही। सोमवार को मुख्यालय के मंडी समिति स्थित सहकारी समितियों में करीब पांच हजार से ज्यादा किसान जुटे। कहा कि प्रशासन की हीलाहवाली से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इतनी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए।
खरीफ की फसल भारी बारिश से खराब होने के बाद किसानों को रबी फसल से उम्मीदें हैं, लेकिन खाद का संकट उनके लिए मुसीबत बना है। किसान कई दिनों से खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। परसौड़ा के शिवविलास, देशराज, बछेउरा के रामहित, शंकर, मिरगहनी के विनोद, पटवारी आदि ने कहा कि लाइन में रात से लगे हैं। सुबह के नौ बज चुके हैं, लेकिन अभी तक टोकन नहीं मिला।
विज्ञापन
महिलाएं भी चूल्हा चौका छोड़ खाद के लिए लाइन में लगी हैं। कनवारा की दुर्गी, पचनेही की रानी, जमालपुर की शिवप्यारी, पपरेंदा की जसोदा सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि एक-एक बोरी खाद के लिए मारामारी है। खेत में जुताई का कार्य चल रहा है। परिवार के मुखिया वहां हैं। बोआई में खाद की जरूरत है। इसलिए चूल्हा-चौका छोड़कर खाद की व्यवस्था संभाल रहे है।
तिंदवारा के रामहरि, शंकरदीन, भिड़ौरा के रामहित, भऊवा आदि ने कहा कि इतनी भीड़ होने से खाद मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। उन्हें तीन से चार बोरी खाद की आवश्यकता है, लेकिन टोकन सिर्फ एक बोरी का दिया जा रहा है। जब छोटे किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद नहीं मिल रही तो बड़े काश्तकारों का क्या होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
खाद का स्टॉक पर्याप्त, किसान न हों परेशान
एक ओर जिले के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही, तो दूसरी ओर अधिकारी पर्याप्त स्टॉक होने की दलील देते हैं। जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि रबी फसलों के लिए किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। रविवार तक यूरिया 5979 एमटी, डीएपी 1337 एमटी, एनपीके 1843, पोटाश 118 एमटी उपलब्ध है। इसे सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों की बात
- खाद के लिए कई दिनों से मंडी के चक्कर लगा रहे है। आज मिलने की सूचना मिली थी। रात दो बजे से लाइन में लगे हैं। अभी टोकन नहीं मिला।
इंद्रजीत, बसराही
-- -- -- -- -- -- --
- भीड़ ज्यादा है, प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। खाद न मिलने से खेती पिछड़ रही है।
स्वयंबर सिंह, पचनेही
-- -- -- -- -- -
- घर में बच्चों को छोड़कर आए हैं। पति खेत की जुताई करा रहे है। खाद के लिए कई दिनों से मंडी के चक्कर लगा रहे है। एक बोरी का टोकन मिला है।
रानी, पचनेही
-- -- -- -- -- -
- सोमवार को खाद मिलने की जानकारी हुई थी। इससे सुबह चार बजे आकर लाइन में लग गए। मंडी में करीब पांच हजार लोग है। पता नहीं खाद मिलेगी भी या नहीं।
दुर्गी, कनवारा