फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fertilizer crisis... Farmers are sweating in waiting, police are showing sticks

Banda News: खाद संकट... इंतजार में किसान बहा रहे पसीना, पुलिस दिखा रही लाठी

Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer crisis... Farmers are sweating in waiting, police are showing sticks
फोटो 27- शहर स्थित मंडी समिति में किसानों को लाठी दिखाता पुलिस कर्मी। स्रोत:वीडियोग्रैब
बबेरू (बांदा)। बारिश का असर कम होते ही किसानों को धान की फसल के लिए खाद की जरूरत है। इसके उलट समितियों में खाद की किल्लत है। जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध के शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी किसान परेशान है। बृहस्पतिवार को शहर स्थित मंडी समिति में किसानों की भीड़ उमड़ी। टोकन बांटने और लाइन लगवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस को धक्कामुक्की के साथ लाठी दिखाकर फटकारना पड़ा।
विज्ञापन


मंडी समिति बांदा में पुलिस बल की निगरानी में खाद का वितरण किया गया, तो बबेरू में किसान यहां-वहां परेशान होते रहे। परसौड़ा गांव के छेदीलाल, सुभाष मिश्रा, पपरेंदा के रामकिशन, मिरगहनी के दयाशंकर, बुद्धविलास आदि ने बताया कि सुबह छह बजे से लाइन में लगे। 10 बजे के बाद टोकन वितरित कर खाद बांटी गई।
विज्ञापन




बबेरू के क्रय-विक्रय केंद्र में यूरिया और डीएपी आने की जानकारी होने पर सुबह से किसान लाइन लगाकर बैठ गए। 10 बजे उन्हें गल्ला मंडी में खाद मिलने की जानकारी हुई। इससे लाइनों में लगे महिला व पुरुष किसान भागते हुए वहां पहुंचे। उमरहनी गांव के शिवदयाल, बेनी माधव, पून के राधेश्याम व सतन्याव के रामगोपाल, शिवपूजन आदि ने बताया कि ई-पास मशीन में अंगूठा लगवाकर खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि केंद्र में 500 बोरी यूरिया व 400 बोरी डीएपी आई है, लेकिन केंद्र संचालकों द्वारा पहले मिले टोकनों को दरकिनार कर चहेतों को खाद का वितरण किया जा रहा है। वहीं, अतर्रा में भी खाद के लिए मारामारी मची रही। वितरण केंद्रों में भारी संख्या में किसान पहुंचे। कई किसानों को बिना खाद ही लौटना पड़ा।



किसान बोले-समय पर खाद न मिली तो मेहनत बेकार चली जाएगी



1 - धान की फसल के लिए खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन मिल नहीं रही। यदि समय पर खाद न मिली तो खेतों की हरियाली सूख जाएगी और पूरी मेहनत बेकार चली जाएगी।- बालेंद्र तिवारी, पुनाहुर
2 - खाद न मिलने से पौधे सूखने लगे हैं और किसान मायूस हो रहे हैं। किसान सहकारी समितियों और बाजारों में चक्कर काट रहे हैं। समय रहते खाद न मिली तो किसानों की मेहनत बेकार चली जाएगी। -राजाभइया यादव, अतर्रा ग्रामीण




एसडीएम ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण, शटर गिराकर भागे संचालक

अतर्रा। खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर बुधवार देर शाम एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कस्बे में खाद की दुकानों निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों में अनियमितताएं पाईं गईं। स्टॉक में मौजूद डीएपी व बोर्ड में अंकित मात्रा में अंतर मिलने पर दोनों दुकानदारों को नोटिस दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से भी बातचीत की। किसानों से कहा कि दुकानदार तय मूल्य से ज्यादा दाम पर खाद बेचे तो वीडियो बनाकर प्रशासन को उपलब्ध कराएं। वहीं निरीक्षण की जानकारी होने पर आधा दर्जन से अधिक दुकान संचालक शटर गिराकर भाग निकले। (संवाद)

फोटो 27- शहर स्थित मंडी समिति में किसानों को लाठी दिखाता पुलिस कर्मी। स्रोत:वीडियोग्रैब

फोटो 27- शहर स्थित मंडी समिति में किसानों को लाठी दिखाता पुलिस कर्मी। स्रोत:वीडियोग्रैब

फोटो 27- शहर स्थित मंडी समिति में किसानों को लाठी दिखाता पुलिस कर्मी। स्रोत:वीडियोग्रैब

फोटो 27- शहर स्थित मंडी समिति में किसानों को लाठी दिखाता पुलिस कर्मी। स्रोत:वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed