फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fertilizer crisis, farmers angry

पीली पड़ रही गेहूं की फसल, समितियों में ताले और किसानों को यूरिया के लाले

Thu, 15 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 15 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis, farmers angry

मंडी परिषद में शहर के निकटवर्ती करीब दो दर्जन से ज्यादा गांव के किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरूरत है। बिना यूरिया खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पीली पड़ रही है।

विज्ञापन


साधन सहकारी समितियों तथा खाद बिक्री केंद्रों पर खाद का स्टाक खत्म होने से ताले लटके हैं। किसान यूरिया के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में कई जगह किसानों ने खाद के लिए हंगामा काटा।
विज्ञापन


मंडी समिति में पीसीएफ, यूपी एग्रो और डीसीडीएफ के खाद बिक्री केंद्र हैं। 100 मीट्रिक टन खाद बांटने के बाद यहां ताले पड़े हैं। कृषि विभाग, पीसीएफ और कोआपरेटिव विभाग के अफसर ठंड में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मरका प्रतिनिधि के मुताबिक करहुली समिति में त्योहार के दिन भी किसानों का मजमा लगा रहा। समगरा, मरका, करहुली, पिंडारन, गुजेनी, कुमेढ़ा, अरमार समेत कई गांवों के करीब 300 किसान लाइन में लगे रहे। 500 बोरी खाद के स्टाक में वितरण शुरू हुआ तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

तहसीलदार लालाराम व मरका थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, सचिव रामभवन ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक पर्ची में दो-दो बोरी खाद बांटी गई।


उधर, तिंदवारी, चिल्ला, पैलानी, महुआ और अतर्रा में भी खाद के लिए किसान भटकते रहे। उधर, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि खाद की रैक जल्द आ रही है। किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed