फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Feeding poison to a milk-mouthed girl, then killed herself by consuming poison

दुधमुंही बच्ची को जहर खिलाया फिर खुद जहर खाकर दी जान

Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Feeding poison to a milk-mouthed girl, then killed herself by consuming poison
Feeding poison to a milk-mouthed girl, then killed herself by consuming poison - फोटो : BANDA
बांदा। छह माह तक अपना दूध पिलाती रही मां ने मासूम बालिका को जहरीला दूध पिलाकर मौत की नींद सुला दिया। कुछ ही देर बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। मां-बेटी की दोहरी मौत से परिवार और गांव में शोक छा गया। मृतका के पिता का आरोप है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन

घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव की है। यहां सोमवार को दिन में करीब 11 बजे अपने घर पर रानी (25) पत्नी अजय कुमार ने छह माह की बच्ची श्रेया को जहर मिला दूध पिला दिया। कुछ ही देर बाद खुद भी कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। पति अजय और पड़ोसी उन्हें दोपहर को जिला अस्पताल लाए। यहां से तत्काल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही मां-बेटी दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रानी की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके पिता नत्थू (रिसौरा, बांदा) ने पोस्टमार्टम हाउस में कहा कि पति अजय शराब पीकर अक्सर रानी के साथ मारपीट करता था। रानी इसके जुल्म से तंग आ चुकी थी। यह भी बताया कि तीन बेटियां होने पर पति और ससुराल के लोग रानी को ताना मारकर परेशान करते थे। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पति ने कहा कि घरेलू कामकाज को लेकर रानी से उसका विवाद हुआ था। इसी से उसने आत्महत्या कर ली। पति अजय के पास गांव में 10 बीघा जमीन है। महानगरों में भी जाकर भी काम करता है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका अपने पीछे डेढ़ वर्षीय व दो वर्षीय बालिकाएं छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed