फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Faults in two feeders , Banda city shrouded in darkness

दो फीडरों में फाल्ट, बांदा शहर अंधेरे में डूबा

Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Faults in two feeders , Banda city shrouded in darkness
फिर मिलेंगे सस्ते एलईडी बल्ब - फोटो : demo

बांदा। उच्च तापमान से जूझ रहे मंडल मुख्यालय के बाशिंदों को मौसम की मार के साथ बिजली का संकट भी झेलना पड़ रहा है। बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली देने का मुख्यमंत्री का फरमान यहां बुरी तरह फ्लाप है। ताजे उदाहरण में रविवार को पूरा शहर दिन भर बिजलीविहीन रहा। देर रात तक मंडल मुख्यालय अंधेरे में डूबा रहा। आला अफसर बंगलों में इतवार की छुट्टी मनाते रहे और लाइनमैन जैसे साधारण कर्मचारी 9 घंटे बाद फाल्ट ढूंढ पाए।

विज्ञापन


जल संस्थान के पानी आपूर्ति सिस्टम से जुड़े भूरागढ़ सब स्टेशन से सुबह 10:15 बजे आपूर्ति ठप हो गई। यहां से जुड़े खुटला, मढ़ियानाका, फूटा कुआं, निम्नीपार, कांशीराम कालोनी, मर्दननाका, छिपटहरी, कलामपुरा आदि मोहल्लों और जल संस्थान के इंटेकवेल व पंप स्टेशन की बिजली गुल हो गई। रविवार की छुट्टी मना रहे जेई से लेकर एक्सईएन ने सुध नहीं ली। बाद मेें लाइनमैनों को फाल्ट ढूंढने के लिए रवाना किया गया। यह पूरा दिन खराबी नहीं ढूंढ पाए। करीब नौ घंटे बाद देर शाम फाल्ट तलाश पाए। एचटी लाइन का इंसुलेटर खुटला मोहल्ले में पंचर मिला। इसी के बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। हजारों उपभोक्ता गर्मी में बिलबिलाते रहे शाम की जलापूर्ति भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


उधर, शहर के चौक बाजार समेत एक दर्जन प्रमुख इलाकों मेें भी पूरा दिन बिजली गुल रही। पीलीकोठी सब स्टेशन की सीटी बर्स्ट हो गई। अलीगंज, जिला परिषद रोड, गूलरनाका, छोटी बाजार, छाबी तालाब, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी रोड, शंकरगुरु चौराहा, कोतवाली रोड आदि में देर रात तक बिजली गुल रही। एसडीओ आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों फीडरों में फाल्ट दुरुस्त करने का काम चल रहा है। देर रात तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed