फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fault in Khurhand and Akbarpur feeders, power outage in 50 villages

Banda News: खुरहंड और अकबरपुर फीडरों में फाॅल्ट, 50 गांवों की बत्ती गुल

Sun, 11 Aug 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fault in Khurhand and Akbarpur feeders, power outage in 50 villages
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। चिल्ला विद्युत उप केंद्र से आई 33 केवी लाइन के ढीले तार आपस में टकराने व डिस्क पंक्चर होने से अकबरपुर और खुरहंड फीडर धड़ाम हो गए। शनिवार रात 11 बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार को देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। दोनों फीडरों से जुड़े करीब 20 गांवों में 36 घंटे से लोग बिना बिजली परेशान रहे। बिजली कर्मी लाइन दुरुस्त करने की कवायद करते रहे, पर रविवार को देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खुरहंड और अकबरपुर सब स्टेशन से लगभग 200 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। खुरहंड पावर हाउस से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का भी आवास जुड़ा है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति रुला रही है। शनिवार की रात लगभग 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो 36 घंटे बल्व नहीं जल पाए। खुरहंड व अकबरपुर उप केंद्रों की बिजली रामभरोसे है। बताया जा रहा है कि चिल्ला पावर हाउस से खुरहंड उप केंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन में रात में फाल्ट आ गया और डिस्क पंक्चर हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हुई है।
विज्ञापन


खुरहंड के चार फीडरों में ये गांव प्रभावित
खुरहंड पावर हाउस के मनीपुर,अर्जुनाह, खुरहंड व बिलगांव फीडर हैं। इनसे जुड़े महुआ, पतौरा, तेरा, बलखेड़ा, नागनेधी, छिबांव, खुरहंड,अर्जुनाह, शिवहद, मनीपुर,बड़ोखर बुजुर्ग, पड़ुई, निवादा, बांधा पुरवा,माधौपुर, गोविंदपुर, रागौल ,तिंदवारा,सुहाना,गंछा, जमरेही, बरसड़ा, नंदना,दुर्गापुर गांव प्रभावित हैं। वहीं अकबरपुर पावर हाउस से जुड़े अकबरपुर, निहालपुर, मुरादपुर, पिथौराबाद,जरर,पतरहा,गिरवां, स्योढ़ा, बरईमानपुर, खानपुर,मुरवा,पैगंबरपुर, गढ़ी,अजीतपुर,नई दुनिया, काजीपुर गांव शामिल हैं, जहां लोग 36 घंटे से बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रात में 33 केवी लाइन में बड़ा फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम इसे दुरुस्त करने में लगी है। जल्द ही आपूर्ति शुरू की जाएगी।
-वैभव शुक्ल, उप खंड अधिकारी

अनुसूचिति जाति बस्ती में दो माह से अंधेरा
नरैनी। ग्राम पंचायत रनखेरा की अनुसूचति जाति बस्ती में दो माह से अंधेरा है। ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही। गांव के धनीराम, मैकू, ब्रजेश कुमार,उमेश, बाबू श्रीवास ने बताया कि बस्ती में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर दो माह पहले फुंक गया था और बिजली के पोल भी तेज हवा में टूट गए थे। दो माह बीत गए, पर अधिकारी न तो ट्रांसफार्मर बदल रहे हैं और न ही पोल लग सके हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को भी शिकायती पत्र दिया। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से ज्यादा का समय बीत गया, वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लोग लगातार बिजली के बिल का भी भुगतान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि तीन दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो वह आंदोलन को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed