फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fatiha read on the graves of the elderly

Banda News: बुजुर्गों की कब्रों पर पढ़ा फातिहा

Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fatiha read on the graves of the elderly
बांदा। शबेरात के मौके पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में कब्रिस्तान गुलजार रहे। लोगों ने अपने-अपने बुर्जुगों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ी। बुर्जुगाने दीन की मजारों पर रात भर जियारत का सिलसिला जारी रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मसजिदों में जाकर पूरी रात इबादत में गुजारकर अपने गुनाहों से तौबा की।
विज्ञापन

शबेरात पर शहर के प्रमुख कब्रिस्तान चुहिया का तकिया, कर्बला, आजाद नगर, क्योटरा मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान, मढि़यानाका स्थित कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर वहां दफन बुर्जुगों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख दरगाहों नरैनी रोड स्थित हजरत मिस्कीन शाह बाबा, पुलिस लाइन के पास स्थित जरैली कोठी, जामा मसजिद के पास स्थित गोल कोठी मजार, खानकाह पर अकीदतमंदों ने पहुंचकर जियारत की। उधर, शहर की मरकज मसजिद मसजिद में शबेरात की रात की फजीलत बयान की गई। शहर की प्रमुख मसजिदों नवाबी जामा मसजिद, मरकज मसजिद, शेख सरवर साहब की मसजिद आदि में रातभर जगकर लोगों ने इबादत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed