फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father-son, including five injured in accident

हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच घायल

Thu, 28 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 28 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Father-son, including five injured in accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बांदा। हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी संतोष (45) अपने पुत्र तेजराम (20) के साथ बुधवार शाम बाइक से जा रहे थे। गांव के नजदीक बाइक फिसल जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव का दुलारे (30) पुत्र मचला बुधवार की रात बाइक से भाई को लेने रेलवे स्टेशन जाते समय गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। उधर, कमासिन निवासी अनिल कुमार (40) पुत्र बिंदा प्रसाद बुधवार को शाम बाजार से साइकिल से घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की गीता (50) पत्नी राम प्रसाद गुरुवार को दोपहर अटारी से गिरकर घायल हो गई। सीएचसी अतर्रा से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed