{"_id":"64676dd2e56995023001747b","slug":"father-in-law-going-by-bike-with-son-in-law-died-in-accident-banda-news-c-12-1-242400-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
फोटो 19 बीएनडीपी 21- जिला अस्पताल के मोच्युरी हाउस में जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद
होने वाले दामाद के साथ बाइक से जा रहे ससुर की हादसे में मौत
मिट्टी से लदे ट्रैक्टर में जा घुसी बाइक, दामाद कानपुर रेफर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/बबेरू। तेज रफ्तार बाइक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार बाइक सवारों में रिश्तेदारी होने वाली थी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी कल्लू (55) गुरुवार की रात अपने होने वाले दामाद परसिदपुर गांव निवासी प्रेम (20) के साथ बड़ी बेटी पिंकी को उसकी ससुराल छोड़ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव आए थे। यहां से दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। बाइक प्रेम चला रहा था। कल्लू पीछे बैठा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के पास मोड़ पर मिट्टी लादे चालक ट्रैक्टर को मोड़ रहा था।
बाइक की रफ्तार तेज होने से दोनों ट्रैक्टर में सीधे घुस गए। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें बबेरू सीएचसी पहुंचाया। रात में ही दोनों को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रेम को कानपुर रेफर कर दिया। बाइक चालक प्रेम हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
साढ़ू रजोली ने बताया कि कल्लू के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। छोटी बेटी सोनू की प्रेम के साथ 11 जून को शादी होनी है। कल्लू गांव में रहकर मजदूरी करता था। दो भाइयों में छोटा था। घर में पत्नी चंद्रकली है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।