फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father beaten, stabbed son to save his son

पिता को पीटा, बचाने आए पुत्र को चाकू घोंपा

Thu, 28 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Father beaten, stabbed son to save his son
बांदा। मोहल्ले में अपनी रंगबाजी जमाने को लेकर चल रही तनातनी के बीच बुधवार को देर शाम पिता-पुत्र पर पड़ोसी दबंगों ने हमला कर दिया। वृद्ध पिता की पिटाई की और पुत्र को चाकू से लहूलुहान कर डाला। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। सभी फरार हैं। उधर, कोतवाली में देर रात तक दोनों पक्षों के समर्थकों का भारी जमघट रहा।
विज्ञापन

घटना शहर के खुटला रहुनिया की है। रात करीब 8 बजे यहां मकसूद (55) अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी दबंगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दिया। पिता को बचाने आए महफूज (33) के पेट में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

घायल महफूज को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, घायल के भाई मंसूर ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। इसी मकान में एक हमलावर भी रहता है। वह कुछ लोगों को लाकर नमाज पढ़ाता था। इसका विरोध करने पर हमला किया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed