तिंदवारी। गांव तेरही माफी जल विहार मेला में गुरुवार को आयोजित दंगल में चंडीगढ़ के पहलवान अंगद को फतेहपुर के श्रीराम ने पटखनी दी तो दर्शकों ने ताली बजाकर पहलवान श्रीराम का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए।
दंगल में झांसी, जालौन, कानपुर, मथुरा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चित्रकूट और बांदा के पहलवानों ने हिस्सा लिया। संदीप गोधनी, सागर मवई, समर मवई, धीरू मुंगुस, मनीष मवई, रंजन भुजौली, संजय फतेहपुर, अंकित दिल्ली, राधेश्याम मिरगहनी, राजकिशोर गोधनी, केशव बड़ी बड़ोखर, जावेद बरेली और ओमवीर कानपुर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। रेफरी की भूमिका रामसेवक पहलवान और बुंदेलखंड केसरी कल्लू पहलवान ने निभाई। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता राजनारायण द्विवेदी, चंद्रमौलि श्रीवास्तव, जयकरण वर्मा, मनोज श्रीवास्तव और विजय सिंह मौजूद रहे।