फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers will increase income from Permaculture farming in Bundelkhand

बांदाः बुंदेलखंड में पर्माकल्चर खेती से किसानों की बढे़गी आय

Sun, 21 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers will increase income from Permaculture farming in Bundelkhand
गोष्ठी में पर्माकल्चर खेती पर चर्चा करते किसान - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड में पर्माकल्चर/ परंपरागत खेती को बढ़ावा देने की चल रही कवायदों की श्रंखला में रविवार को पचनेही गांव स्थित फीनिक्स कृषि फार्म में किसानों की गोष्ठी हुई। अनुभवी किसानों ने पर्माकल्चर खेती के लाभ बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी और मध्य प्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह की प्रेरणा से उनके पैतृक गांव में आयोजित गोष्ठी में किसान और अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पर्माकल्चर खेती स्थाई है। इसमें कई किस्म के पौधे लगाए जाते हैं। इनके साथ परंपरागत खेती भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस गांव के बाशिंदे और एडीजी राजाबाबू इस पर पूरा प्रयास कर रहे है। जल संचयन भी जरूरी है। उपनिरीक्षक और किसान घराने अखिलेश सिंह ने भी पर्माकल्चर खेती को मुफीद बताया। किसान जयराम सिंह ने कहा कि इस मुहिम को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाया जाएगा। प्रगतिशील किसान ललक सिंह ने कहा कि खेती के लिए बुंदेलखंड में पर्माकल्चर कृ षि फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में कमलेश तिवारी, उमेश गुप्ता, शांति भूषण सिंह,संजय सिंह, मलखे श्रीवास, राघवेंद्र सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed