{"_id":"5ec2c58b8ebc3e90541ff26d","slug":"farmers-union-hunger-strike-on-wheat-purchase-issue-banda-news-knp560810226","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद के मुद्दे पर किसान यूनियन का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद के मुद्दे पर किसान यूनियन का अनशन
विज्ञापन
अशोक लाट में अनशन पर बैठे बुंदेलखंड किसान यूनियन पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने सोमवार को स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। यूनियन के नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी से जूझ रहे किसानों पर सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है।
दावा किया जा रहा है कि किसानों का अनाज उनके घर जाकर खरीदा जाएगा। दूसरी तरफ खरीद केंद्रों में भी अनाज नहीं खरीदा जा रहा। किसानों के साथ छल और धोखा हो रहा है। अनशन की शुरुआत करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि अधिकारी कोरोना में व्यस्त होने का बहाना लेकर किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।
करोड़ों रुपये खर्च करके बनाई गई मंडी समितियों में खरीद नहीं हो रही। करतल की मंडी इसकी बानगी है। यूनियन ने करतल में खरीद के लिए एडीएम को ज्ञापन दिया था। एडीएम ने 15 मई से खरीद का भरोसा दिलाया था, लेकिन आज तक खरीद शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
यूनियन नेताओं ने मांग की कि दोषी अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए। अनशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, प्रवक्ता अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, बुंदेलखंड प्रभारी बालाजी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनूपा सिंह सहित मोतीलाल द्विवेदी, रामू पाठक, मोतीलाल वर्मा, रणविजय सिंह इत्यादि शामिल रहे।