फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers union demonstrated regarding problems

Banda News: समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers union demonstrated regarding problems
अतर्रा। भारतीय किसान यूनियन के आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर धरना समाप्त कराया। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपनी मांगाें को लेकर वह धरना पर बैठ गए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के तहसील अध्यक्ष कृष्ण अवतार त्रिपाठी ने कहा कि जब किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि अतर्रा, खुरहंड और बिसंडा में मंडी अधिनियम के तहत कृषि उत्पादों की खरीदारी के लिए चबूतरों पर खुली बोली सुनिश्चित करने, बुंदेलखंड पेयजल योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने और प्राइवेट खाद विक्रेताओं द्वारा डीएपी व यूरिया को अधिक मूल्य पर बेचने की जांच कराकर कार्यवाही की जाए। सहकारी समिति बिसंडा के सचिव जितेंद्र सिंह भदौरिया पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर किसानाें द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की जानकारी होने पर एसडीएम राहुल द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर धरना समाप्त कराया। साथ ही उनकी समस्याओं के जल्द समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान नेताओं ने एसडीएम को 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान रोहित यादव, जयराम तिवारी, विजयपाल, महेश प्रसाद, शिवकिशोर, शिवशंकर यादव सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed