{"_id":"6901142ad0b82f2e6a003794","slug":"farmers-restlessness-increased-due-to-rain-damage-to-paddy-banda-news-c-212-1-bnd1007-135235-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश से बढ़ी किसानों की बेचैनी, धान को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश से बढ़ी किसानों की बेचैनी, धान को नुकसान
Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 10 बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल। संवाद
कमासिन। मौसम के बदले मिजाज से किसानों में अफरा-तफरी मची हुई है। तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं किसानों को बारिश ज्यादा होने से फसल खराब होने की चिंता भी सता रही है।
खेतों में लगी धान की फसल लगभग पक कर तैयार हो गई है। कई किसानों ने फसल को काटना भी शुरु कर दिया है लेकिन बीते दो दिनों से मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों को परेशान कर रखा है। सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। इससे कई किसानों की फसल खराब हो गई है।
वहीं आसपास के कई गांवों में बारिश होने व तेज हवा चलने से खेतों में लगी धान फसल गिर गई है। किसान देवराज, दयाराम, संतोष, रोहित यादव, राजेश आदि ने बताया कि बारिश ज्यादा हाेने से पूरी फसल खराब हो जाएगी। कहा कि सोमवार को हुई बारिश व हवा से फसल जमीन पर गिर गई है।
विज्ञापन
बीते वर्ष भी फसल खराब हो जाने से लागत तक नहीं निकल पाई थी। इसके साथ ही बारिश से रबी की फसल की बोआई भी प्रभावित हो रही है। इस समय चना, मसूर, सरसों की बोआई का समय चल रहा है लेकिन बारिश के कारण कृषि कार्य प्रभावित हैं।