फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers purchase paddy at arbitrary raging

धान खरीद में मनमानी पर भड़के किसान

Tue, 31 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 31 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers purchase paddy at arbitrary raging
राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाए किसान। - फोटो : amarujala

धान खरीद में मनमानी के खिलाफ किसान फिर सड़क पर उतरे। खुरहंड स्टेशन में नेशनल हाइवे जाम कर नारे लगाए और धान खरीद शुरू कराने की मांग की। थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म कराया।

विज्ञापन


धान खरीद केंद्रों पर प्रभारी उच्चाधिकारियों के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। परेशान किसान दलालों को अपनी उपज बेचने को मजबूर हो रहे हैं। अतर्रा में धान खरीद को लेकर किसानों का बवाल थमा नहीं है कि खुरहंड स्टेशन में खुले धान क्रय केंद्र में किसान सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


सोमवार को इलाहाबाद-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र में करीब 100 किसान अपना धान लिए पड़े हैं। उनका नंबर ही नहीं आ रहा है। दलालों के जरिए आया धान तुरंत तौला जा रहा है। केंद्र प्रभारी रसूख वाला है। किसानों से अभद्रता करता है। धान तौल के एवज में बड़ा कमीशन मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में इलाहाबाद और बांदा की ओर हाइवे में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर गिरवां थानाध्यक्ष केपी दुबे ने किसानों को समझाया-बुझाया। केंद्र प्रभारी को बुलाकर धान की तौल शुरू कराई। किसान गनेश प्रसाद, नन्ना राजपूत, श्याम सुंदर और बृजगोपाल शुक्ला आदि ने कहा कि वह 15 दिन से धान लिए पड़े हैं। उनकी न तो अधिकारी सुन रहे हैं और न ही प्रभारी। धान खरीद को एक दिन और बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed