बबेरू। बिजली, पानी, सड़क व खाद समस्या को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। सात सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। एमएसपी कानून बनाने की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में महिला किसान शामिल थीं।
शनिवार को जन सेवक पीसी पटेल की अगुवाई में चौराहे पर धरना दिया गया। पैदल मार्च कर तहसील पहुंचे और एसडीएम दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही।
मंडी में धान खरीद में अधिकारियों व व्यापारियों द्वारा की जा रही अनियमितता रोकने, फसल का उचित मूल्य दिलाने, आहार से मिलाथू, बाईपास, पल्हरी रोड निर्माण, मटियारा नाला पुल निर्माण, शिव गांव से मिलाथू होते हुए बड़ा गांव तक पक्का नाला, एमएसपी गारंटी कानून आदि मांगें भी शामिल रहीं। रामदेव सिंह पटेल, नत्थू प्रसाद, बुधवा, मुन्ना प्रसाद, सुरेंद्र, कमलेश, सभाजीत, आलोक आदि किसान मौजूद रहे।