{"_id":"69065106d54834f76a0c56e1","slug":"farmers-hurt-by-not-getting-fertilizer-blocked-the-road-banda-news-c-212-1-bnd1007-135404-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खाद न मिलने से आहत किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खाद न मिलने से आहत किसानों ने लगाया जाम
Sat, 01 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 06 बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बैठ महिला किसान। संवाद
तिंदवारी। खाद न मिलने पर परेशान किसानों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में किसान खाद की आस में सहकारी समिति पहुंचे लेकिन यहां पर सिर्फ सदस्यों को ही टोकन दिए गए। इससे कई किसानों को टोकन नहीं मिल पाए।
किसानों ने नकद खाद लेने का प्रयास किया लेकिन समिति संचालकों की मनाही से वह आक्रोशित हो गए। करीब साढ़े नौ बजे कुछ किसानों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिला किसानों ने सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित किया। वहीं दूसरी ओर जानकारी पर पहुंचे पुलिस बल ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। किसान राकेश मिश्रा, कल्लू, देवीदयाल, संपतिया, रानीबाई, लक्ष्मी आदि ने बताया कि वह समिति के सदस्य नहीं है। गेहूं की बोआई के लिए खाद की आवश्यकता है। कई दिन से चक्कर लगाने के बाद भी समिति में खाद नहीं दी जा रही।