Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers blocked Banda-Prayagraj highway for fertilizer

Banda News: खाद के लिए किसानों ने जाम किया बांदा-प्रयागराज हाईवे

Sat, 22 Nov 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked Banda-Prayagraj highway for fertilizer
फोटो - 23 बांदा-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाए किसान। संवाद
विज्ञापन

- क्रय विक्रय समिति में ई-पाॅस मशीन खराब होने से नहीं बंटी खाद
- समिति कर्मचारियों की मान-मनौव्वल पर किसानों ने हटाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। सहकारी समिति में ई-पाॅस मशीन खराब होने से दो दिनों से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बाद में केंद्र कर्मचारियों के मशीन दुरुस्त कराने के आश्वासन के बाद किसान पीछे हटे।
जिले में रवि फसल की बोआई तेज गति से चल रही है। वहीं क्षेत्र में उर्वरक न मिल पाने से किसान बोआई में पिछड़ रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। कई जगह पर सहकारी समितियों की लापरवाही से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। क्रय विक्रय सहकारी समिति में गुरुवार को पांच सौ बोरी डीएपी वितरण के लिए पहुंची थी। लेकिन केंद्र में तैनात सचिव राम सिंह की लापरवाही से किसानों को खाद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

समिति की ई-पॉस मशीन कई दिनों से खराब है और इसे बनवाने के लिए सचिव ने कोई इंतजाम नहीं किए। गुरुवार को किसानों को मशीन खराब होने की जानकारी देकर शुक्रवार को बुलाया गया था। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में किसान खाद के लिए मंडी पहुंचे। लेकिन हालात जस के तस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर किसानों भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। कुछ नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे पहुंच जाम लगा लगा दिया। बाद में केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने किसानों को 24 घंटे में मशीन सही कराके वितरण कराने का आश्वासन दिया। तब करीब 15 मिनट बाद किसानों ने जाम खोला। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कहा कि समिति के सचिव को ई पाॅश मशीन सही कराकर वितरण करने के निर्देश दिए हैं।



महिला-पुरुष को एक लाइन में देख जताई नाराजगी
फोटो - 22 मंडी में अभिलेखों की जांच करते एआर सहकारिता। संवाद
अतर्रा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंसल कुमार ने शुक्रवार को पीसीएफ खाद बिक्री केंद्र और दलहन–तिलहन खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीसीओ शिवशंकर मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। खाद बिक्री केंद्र में एआर सहकारिता ने अभिलेखों की जांच की और टोकन प्रणाली से वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र संचालक रामलखन को महिला-पुरुष की अलग लाइनें बनवाने के निर्देश दिए। दलहन–तिलहन खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान नायब तहसीलदार कुमार शिवम मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed