फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers are making rounds of public service centers for registration

Banda News: रजिस्ट्रेशन के लिए जनसेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे किसान

Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers are making rounds of public service centers for registration
बांदा। पीएम सम्मान निधि में फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इसके किसानों को निधि का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम सम्मान निधि के लिए किसान केवाईसी के बाद अब किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान हैं। बुधवार को साइड खुलते ही जनसेवा केंद्रों में किसानों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

जिले में पीएम सम्मान निधि पाने वाले किसानों की संख्या तकरीबन तीन लाख है। केवाईसी के बाद अब सरकार ने पीएम सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। जो किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं कराएगा उसे पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेंगा। अभी तक फार्मर रजिस्ट्रेशन की साइड बंद चल रही थी। बुधवार को फार्मर रजिस्ट्रेशन की साइड खुलते ही जनसेवा केंद्रों पर किसानों की लाइन लग गई। हालांकि साइड के बार-बार बंद होने से किसान खासे परेशान रहे।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि विजय कुमार का कहना है कि पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ तभी मिलेगा, जब वह फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएंगे। कहा कि इसके लिए विभाग की ओर तहसील स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। ताकि किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन करा लें। साइड दो दिन पहले खुली है, जिसमें कुछ खामियां है, जिसे अपडेट किया गया है। साइड एक दो दिन में सही तरीके से चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed