फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers angry due to non-receipt of DAP, uproar

बांदाः डीएपी न मिलने से गुस्साए किसान, जाम-हंगामा

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to non-receipt of DAP, uproar
फोटो 18 बीएनडीपी 11- यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड उवर्रक केंद्र में लगी किसानों की भीड़। - फोटो : BANDA
बांदा। डीएपी नहीं मिलने से कई दिन से निराश लौट रहे किसानों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। लाइन में लगने के बाद भी बिना टोकन दिए केंद्र की खिड़की बंद करने से गुस्साए किसानों ने रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने किसानों को समझाकर पुलिस की मौजूदगी में एक-एक बोरी बंटवाई। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा, जिसे चौकी इंचार्ज कालूकुआं ने खुलवाया।
विज्ञापन

तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति में यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन और केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के केंद्र हैं। यहां से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को केंद्र में खाद न होने पर केंद्र प्रभारियों ने खिड़की बंद कर टोकन नहीं दिए। यहां किसान सुबह 4 बजे से लाइन लगाए थे।
विज्ञापन

इससे भड़के किसानों ने खाद न मिलने का आरोप लगाते हुए तिंदवारी रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर स्कूली व वाहन फंस गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज जयचंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा व सहकारिता विभाग के अफसरों ने किसानों की भीड़ देख प्रति किसान एक बोरी देने की बात कहकर वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चटगन गांव के किसान करन सिंह ने बताया कि रबी फसल की बुआई करनी है। वह पांच दिन से लौट रहे हैं। पांच बोरी देने का आदेश है। एक ही दी जा रही है। पिपरी गांव की किसान कृष्णा ने बताया कि घर की रोटी-पानी छोड़कर वह खाद के लिए बैठीं हैं। दिन भर में 100 रुपये खर्च हो जाते हैं पर खाद नहीं मिल रही। वह चार दिन लौट रहीं हैं।
महोखर के किसान युवराज सिंह ने बताया कि वह छह दिन से बराबर खाद के लिए लौट रहे हैं। खेत में बुआई होनी है। खाद न मिलने से फूल नहीं लग पाएंगे। बरगहनी गांव की महिला किसान सुमन यादव ने बताया कि वह आठ दिन से रोजाना खाद के लिए आतीं हैं। लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ता है। यहां टोकन नंबर न बांटकर मुंह देखा व्यवहार किया जाता है।

अपर जिला सहकारी अधिकारी सूर्य प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को खाद खत्म हो गई थी। अफसरों के निर्देश पर खाद मंगाई गई है। जल्द ही किसानों को वितरण करा दिया जाएगा। खाद पर्याप्त है। कमी नहीं होने दी जाएगी।

फोटो 18 बीएनडीपी 12- केंद्र प्रभारी से बात करते कालू कुआं चौकी इंचार्ज। संवाद

फोटो 18 बीएनडीपी 12- केंद्र प्रभारी से बात करते कालू कुआं चौकी इंचार्ज। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed