फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers angry due to low supply and low voltage,

Banda News: कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से किसानों में गुस्सा,

Fri, 03 Nov 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to low supply and low voltage,
तिंदवारी। कम आपूर्ति वोल्टेज और लो वोल्टेज से किसानों में नाराजगी है। उन्होंने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से करीब तीन दर्जन गांव के किसानों की फसल को लेकर पलेवा न हो पाने का संकट खड़ा हो गया है। यही हाल रहा तो फसल को लेकर किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

सेमरी के किसान सत्यवीर सिंह, पिपरगवां के रामगोपाल, गोखरही के रामसिया, मूंगुस के राजाबाबू सिंह, सहिंगा के विक्रम सिंह, परसौड़ा के स्वयंवर तिवारी ने बताया कि कस्बा स्थित सब-स्टेशन से तिंदवारी समेत पिपरगवां, तेरही माफी, भुजौली, गरौती, गोधनी, मूंगुस, सेमरी, गोखरही, महुई, परसौड़ा, मिरगहनी, छिरहुंटा, बिछवाही, भिड़ौरा, छापर, माटा, जसईपुर, धौसड़, जमुआ, खौंड़ा, सहिंगा, बहिंगा, दतरौली, बछेउरा आदि गांवों के सैंकड़ों किसानों के करीब दस हजार बीघा रकबे की सिंचाई के लिये सरकारी और निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

लेकिन दो माह से आपूर्ति मात्र छह से आठ घंटे ही मिल पा रही है, जबकि उसमें भी लो वोल्टेज का संकट रहता है। इस वजह से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। कहा कि विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
-एसडीओ शोएब जमाल का कहना है कि क्षेत्र में नलकूपों की संख्या अधिक होने और सिमौनी तक आपूर्ति समेत कुछ वाटर प्लांटों की आपूर्ति में मशीनों में लोड अधिक होने से लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। क्रमवार फीडरों को बंद कर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed