फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer shot dead

Banda News: किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 22 Oct 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। दीपावली मेला देखने गए बुजुर्ग किसान की गांव के हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग निकला। पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मटौंध के त्रिवेणी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि पिता मुन्ना यादव (61) बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव में चल रहे दीपावली मेला देखने गए थे। यहां पिल्लू उर्फ मनीष गर्ग ने उनके सीने में 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से मेले में भगदड़ मच गई।
घरवालों को जानकारी होने पर वह अपने पिता को लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया।
राजकुमार ने बताया कि पिल्लू गांव का हिस्ट्रीशीटर है। दो साल पहले पिल्लू ने दुकान से किराने का सामान लेने गए उसके छोटे भाई विजय का पैर तोड़ दिया था। जिस पर उन्होंने पिल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसी मुकदमे की रंजिश में पिल्लू ने घटना काे अंजाम दिया है। राजकुमार ने मटौंध थाने में पिल्लू, उसके भाई कंपट उर्फ मोहित व पिता प्रदीप गर्ग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed