फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer prepared biological gum

स्नातक किसान ने तैयार किया जैविक गमला

Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer prepared biological gum
जैविक मिश्रण से तैयार गमले। - फोटो : BANDA
फोटो-05 बीएनडीपी-13 : किसान द्वारा तैयार किए गए जैविक गमले। अमर उजाला
विज्ञापन

स्नातक किसान ने तैयार किया जैविक गमला
10 रुपये लागत में गोबर-मिट्टी से बनाया, पौधे के विकास में डेढ़ गुना अधिक क्षमता
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अब जैविक गमलों में भी पौधरोपण किया जा सकेगा। ये गमले गोबर और मिट्टी से तैयार किए गए हैं। इन गमलों के पौधे सामान्य भूमि में रोपे गए पौधों से लगभग डेढ़ गुना तेजी से बढ़ते हैं। जैविक गमलों का निर्माण अतर्रा नगर निवासी प्रगतिशील किसान अशोक श्रीवास्तव ने किया है।
उन्होंने बताया कि जैविक गमलों में पानी सोखने की क्षमता अन्य गमलों से आठ गुना अधिक होती है। इनमें नमी अधिक दिनों तक बनी रहती है। यह बंजर जमीन में भी सफल हैं। रोपण के बाद पौध की जड़ें जितनी तेजी से बढ़ेंगी उतनी ही तेजी से जैविक गमला मिट्टी में मिलता जाएगा। गमले के निर्माण में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश आदि का मिश्रण है। जल्द ही ये गमले बाजार में उपलब्ध होंगे। इसकी लागत मात्र 10 रुपये है। इसी तरह 20 गमलों वाले जैविक नर्सरी पॉट सेट की लागत 100 रुपये बताई गई है। किसान अशोक ने बताया कि घरेलू गाय के कंडे से निकलने वाली राख से तैयार किए गए मिश्रण में फलों को एक माह तक सुरक्षित रखा जा सकता है। किसान अशोक श्रीवास्तव कृषि में स्नातक हैं। इन्होंने लगभग 52 बीघा क्षेत्रफल को जैविक ग्राम का नाम दिया है।
विज्ञापन

इनसेट...
गमलों में शामिल है जैविक मिश्रण
जैविक गमलों के निर्माण में गाय का गोबर, मिटटी, खली, गुड़, नीम आदि का मिश्रण शामिल है। इसे मशीन के जरिये गमले का आकार दिया जाता है। इसमें रासायनिक खाद की कोई आवश्यकता नहीं है। दीमक और कीड़े भी नहीं लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed